अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी रिकॉर्ड बना रही है। पिछले 10 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा मेकर्स के साथ-साथ फैंस को भी हैरान कर रहा है। ‘पठान’ ने रिलीज के अपने 10 दिन में करीब 725 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।10 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पठान फिल्म आठवें स्थान पर है। फिलहाल भले ही फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हो गई है, लेकिन देखा जा रहा है कि फिल्म दुनियाभर में नए रिकॉर्ड कायम कर रही है।
पठान फिल्म ने रिलीज के 9 दिनों में 700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। विश्लेषकों के मुताबिक फिल्म ने दसवें दिन भारत में करीब 15 करोड़ रुपये बटोरे हैं। फिल्म ने पहले पांच दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़े। इस समय हर तरफ पठान सिनेमा की चर्चा हो रही है। पठान फिल्मों ने दुनिया भर में भारतीय फिल्मों के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, लेकिन अभी तक पठान ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘बाहुबली 2’ के घरेलू कलेक्शंस को नहीं तोड़ पाए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शनिवार-रविवार पठान फिल्म ‘दंगल’ को पछाड़ कर नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है.अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनने के लिए और ‘पठान’ को 22.8 करोड़ रुपये की जरूरत है क्योंकि दंगल का लाइफटाइम कलेक्शन 387.38 करोड़ रुपये है. वहीँ इससे आगे ‘बाहुबली 2’ (510.99 करोड़ रुपये) और ‘केजीएफ 2’ (434.70 करोड़ रुपये) के हिंदी एडिशन हैं।



