परिवर्तन यात्रा: लातेहार में शिवराज चौहान ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की

0
Shivraj Chauhan

आज महुआडांड़, जिला लातेहार में आयोजित ‘परिवर्तन सभा’ को संबोधित कर केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज चौहान ने जनता-जनार्दन से भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। शिवराज चौहान ने कहा ”झारखंड की जनता परिवर्तन की हुंकार भर रही है। झारखंड में अन्याय और अत्याचार का अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। ये यात्रा है झारखंड की माटी, बेटी और रोटी के सुरक्षा के संकल्प की.” इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जवाहर पासवान जी, पूर्व सांसद श्री Sunil Kumar Singh सहित वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति गरिमामय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here