मरांडी: चोर की दाढ़ी में तिनका! पेपर लीक के पुख्ता सबूत देने के बावजूद JSSC ने हड़बड़ी में उत्तर कुंजी जारी कर दिया

0
hemant soren

रांची : आज बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर अपने एक पोस्ट के जरिए एक बार फिर हेमंत सरकार पर निशाना साधा”चोर की दाढ़ी में तिनका!अभ्यर्थियों द्वारा JSSC-CGL परीक्षा में पेपर लीक के पुख्ता सबूत देने के बावजूद JSSC ने हड़बड़ी में उत्तर कुंजी जारी कर दिया। अब तक इस प्रकरण में हेमंत सरकार द्वारा जिस प्रकार की कारगुजारी दिखाई जा रही है, उससे पेपर लीक के आशंकाएं और ज्यादा गहराती जा रही है। परीक्षा में लगातार हो रही कदाचार के कारण JSSC की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है। इसलिए राजनीति से इतर, छात्रों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर के, इस संस्था की विश्वसनीयता को बरकरार रखने का हर संभव प्रयास होना चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here