पलामू: ”सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आवेदकों का ऑन स्पॉट योजनाएं स्वीकृत की गयी

0

पलामू: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड भवन 14 के परिसर में सोमवार को वार्ड संख्या:8,10,11 के लोगों के लिये “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना,गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड समेत अन्य योजनाओं से संबंधित अलग-अलग स्टॉल लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त किये गये। इस दौरान नगर पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया तथा कई आवेदकों का ऑन स्पॉट योजनाएं स्वीकृत की गयी। कार्यक्रम के तहत आज छत्तरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के मान्देया पृथ्वी आहर के समीप शिविर लगाकर 277 लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।”आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 28 नवंबर को पलामू जिले के 21 प्रखंडों के 21 पंचायतों सहित जिले के सभी नगर पंचायत, मेदिनीनगर नगर निगम में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here