नक्सली हिंसा के पीड़ित परिवारों को मिलेगा मुआवजा, गृह विभाग का निर्देश

0

रांची: गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नक्सली हिंसा में मारे गये व्यक्ति के परिजनों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है.गृह सचिव ने चाईबासा डीसी को बंदगांव थाना क्षेत्र के केदके गांव निवासी ज्योतिष कंडुलना के परिजनों को एक लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है.11 अक्टूबर 2018 को नक्सलियों ने ज्योतिष कंडुलना नाम के शख्स की हत्या कर दी थी.इस घटना के पांच साल बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा मिलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here