Ranchi: राज्य की हेमंत सरकार में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे युवाओं का खेल के प्रति रुझान बढ़ा है। हेमंत सरकार खेल और खिलाड़ियों को हर सुविधा उपलब्ध करा रही है।जिसके परिणाम स्वरूप खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।गढ़वा जिला में पहली बार राज्य स्तरीय अंतर जिला यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में मैदान पर पहुंचकर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।हजारीबाग जिला और धनबाद जिला के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।धनबाद जिला की टीम के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। गढ़वा ज़िले की टीम तृतीय स्थान पर रही।मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विजेता-उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही, राइजिंग प्लेयर को ट्रॉफी देकर हौसला बढ़ाया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा गढ़वा ज़िला आने वाले समय में स्पोर्ट्स का एक नया हब बनेगा…ऐसा विश्वास है।गढ़वा में आयोजित 16वीं राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में धनबाद और बालिका वर्ग में गोड्डा चैंपियन बना। बालक वर्ग में धनबाद ने हजारीबाग को 0-3 से तथा बालिका वर्ग में गोड्डा ने पश्चिमी सिहंभूम को भी 0-3 से हराया।मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”खेलेगा-पढ़ेगा, तभी बढ़ेगा झारखण्ड।राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में विजेता गोड्डा जिले के खिलाड़ियों को बधाई, शुभाशीष और जोहार।”



