देवघर के बंका पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के मोहनपुर पंचायत के बंका पंचायत में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से मुलाकात कर देवघर डीसी ने लाभुको के बीच बिरसा सिंचाई कूप, सोना सोबरन धोती साड़ी, कंबल, साइकिल, बैग, किताब कॉपी, हरा राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर आमजनों के बीच फलदार पौधे का वितरण उपायुक्त द्वारा किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हम सभी सजग बनते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए।इसके अलावा डीसी कार्यक्रम के दौरान स्टाल का निरीक्षण कर आमजनों को दी जा रही सुविधा और आवेदनों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आवेदन जमा करते समय इस बात विशेष ध्यान रखे कि आवश्यक दस्तावेज, अपना हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर फॉर्म के साथ हो, ताकि समय पर आपको आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा सके। आगे राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना की जानकारी, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी से अवगत कराया। साथ ही जिला प्रशासन का प्रयास है कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो के समस्याओं का निराकरण किया जा सके।जिले में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले पंचायत स्तर के कैंपो में स्कूली बच्चों के बीच साइकिल के साथ स्कूल बैग, किताब, कॉपी का वितरण किया गया, जिसके पश्चात स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया।



