पलामू पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC के विरुद्ध मिली बड़ी सफलता में पुलिस ने टीपीसी कमांडर संतोष भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है. टीएसपीसी के नक्सलियों के बीच पलामू-चतरा सीमा पर अनगड़ा जंगल में मुठभेड़ हो गई जिसके बाद ही सीमावर्ती इलाके में सर्च अभियान चलाया और संतोष भुइयां को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि संतोष भुइयां 2021 में पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ का हिस्सा था. साथ ही 2022 में चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में भी वो शामिल था. संतोष विशेष तौर पर मनातू के नागद के इलाके का रहने वाला है।



