श्री राम ने कहा कि माननीय रेल मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हॅू जो निम्नलिखित हैंः-
1.12453/12454 रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का नगर उंटारी (श्री बंशीधर नगर) स्टेशन पर ठहराव।
2.कोविड-19 के दौरान बंद की गयी बरवाडीह चोपन चुनार पैसेंजर ट्रेन संख्या 53351/53352 का परिचालन पुनः प्रारम्भ करने।
3.वन्दे भारत ट्रेन को टाटा नगर, मुरी, रांची, लोहरदगा, डालटनगंज, गढ़वा रोड़ एवं जपला होते हुए वाराणसी तक चलाने।
4.पटना सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 23347/23348 एवं शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11447/11448 का मेराल रेलवे स्टेशन पर ठहराव।
5.पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13347/13348 का रजहरा स्टेशन पर ठहराव।
6.गरीब रथ ट्रेन संख्या 12877/12878 का मोहम्मदगंज पर ठहराव।
7.रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12453/12454 वाया डालटनगंज होकर सप्ताह में 2 दिन चलती है उसे चार दिन किया जाय।
8.रॉची नई दिल्ली गरीब रथ ट्रेन 12877/12878 को सप्ताह में तीन दिन चलती है उसे 6 दिन किया जाय।
9.रॉची वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18311/18611 रांची से वाराणसी तक चलती है उसे गोरखपुर तक विस्तार किया जाय।
10.रांची से वाया डालटनगंज होकर गोरखपुर तक एक नई ट्रेन चलायी जाय, जो कोरोना काल में चली थी। उसे बंद कर दिया गया है पुनः चालू किया जाय। डालटनगंज से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या अत्यधिक है।
माननीय सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मॉग करता हॅू कि उपरोक्त मागों को पूरा करने की कृपा करेंगे, ताकि यात्रियों का रेलवे की यात्रा सुगम हो सके।


