पाकुड़: अमर बावरी ने पाकुड़ स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर अमृत भारत ट्रेन रवाना किया, यात्रियों को बेंगलुरु जाने में होगी सहूलियत

0

पाकुड़: झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी और राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने पाकुड़ स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.पाकुड़ स्टेशन में आज से शुरू होने वाले अमृत भारत ट्रेन के ठहराव कार्यक्रम में अमर बावरी, आदित्य साहू के साथ  मंडल रेल प्रबंधक, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।13434/13433 मालदा टाउन-एसएमवीटी बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नये ठहराव पाकुड़ स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के झारखंड से जुड़ जाने से यहां के यात्रियों को बेंगलुरु जाने में सहूलियत होगी.झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने समस्त झारखंड वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया. साथ ही पाकुड़ समेत समस्त झारखंड वासियों को बधाई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here