FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर: चिली ने चेक रिपब्लिक को 6-0 से हराया

0

रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर के मुकाबले में आज चिली ने चेक रिपब्लिक को 6-0 से हरा दिया।गौरतलब है कि रांची में आयोजित FIH ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के शनिवार के अंतिम मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत की।हालाँकि एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर में भारतीय महिला हॉकी टीम की अच्छी शुरुआत नहीं रही। उससे कम रैंकिंग वाली अमेरिका के हाथों भारत को 0-1 से हार मिली। आठ में से शीर्ष तीन टीमों को यहां से पेरिस ओलंपिक का टिकट मिलना है। अब ग्रुप बी में भारत को मजबूत न्यूजीलैंड और इटली के खिलाफ हर हाल में मैच जीतने होंगे।सीएम हेमंत सोरेन ने बधाई देते हुए कहा ”अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन में झारखण्ड नित नए कीर्तिमान बना रहा है। कुछ महीनों पहले ही झारखण्ड में महिला एशिया हॉकी कप का ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जिसे भारतीय टीम ने जीता। देश-विदेश के हजारों-लाखों दर्शक और खेल प्रेमी उस आयोजन के साक्षी बने।आज फिर से रांची में हॉकी का महासंग्राम शुरू हुआ है। FIH ओलंपिक क्वालीफ़ायर्स 2024 में भारत समेत विश्व की 8 टीमें भाग ले रही हैं। आज पहले दिन जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड और यूएसए की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपने-अपने मैच जीते। आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”

FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 RANCHI

14 जनवरी के मैच

A. चेक रिपब्लिक vs चिली (12:00 PM)

B. जापान vs जर्मनी ( 02:30 PM)

C. यूएसए vs इटली( 05:00PM)

D. भारत vs न्यूज़ीलैंड (07:30PM)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here