Pakistan: बस खाई में गिरने से 41 यात्रियों की मौत

0

Pakistan: 41 passengers killed in bus accident

बलूचिस्तान के लासबेला जिले में एक बस हादसे में 41 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बेला तहसील के पास 48 लोगों को ले जा रही एक यात्री बस खाई में गिर गई। गिरने के बाद बस में आग लग गई। बचाव दल के अनुसार आग पर काबू पाने में दो घंटे लग गए। बस क्वेटा से कराची आ रही थी।लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने घटना की पुष्टि की है। Dawn की रिपोर्ट के अनुसार,अंजुम ने कहा कि 48 यात्रियों को ले जाने वाला वाहन क्वेटा से कराची जा रहा था.उन्होंने कहा कि वाहन लसबेला के पास एक पुल के खंभे से टकरा गया और बाद में खाई में गिर गया और उसमें आग लग गई। हमजा अंजुम ने आशंका जताई है कि हताहतों की संख्या बढ़कर 48 हो सकती है।तेज गति के कारण लासबेला के पास यू-टर्न लेते समय कोच पुल के खंभे से जा टकराया। वाहन बाद में एक खाई में गिर गया और फिर उसमें आग लग गई,” हमजा अंजुम ने बताया।

Pakistan: 41 passengers killed in bus accident

इसे भी पढ़े : FBI ने अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन के विलमिंगटन आवास पर मारा छापा

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here