चश्मदीद: …हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिगं की, गोली सीने में लगी है

0

Eyewitness on Odisha Health Minister: …we thought he was firing for the one who killed him

झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मारने की घटना पर बात करते हुए चश्मदीद एडवोकेट राम मोहन राव बताया कि वे जब आए थे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। उसी दौरान एक आवाज आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा। भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की। हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिगं की है। गोली सीने में लगी है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है। बता दें कि झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक ने आज ब्रजराजनगर में ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नाबाकिशोर दास पर करीब से गोली चला दी। दास को हवाई मार्ग से भुवनेश्वर ले जाया जा रहा है।कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास जब अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी।इसके पीछे का कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।

Eyewitness on Odisha Health Minister: …we thought he was firing for the one who killed him

इसे भी पढ़े : CM ने कृष्ण बिहारी राम, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, NREP, लातेहार के विरुद्ध अभियोजन चलाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here