Naxalite surrendered with a reward of 15 lakhs
बोकारो : बोकारो के झुमरा समेत अन्य इलाकों में सक्रिय 15 लाख का इनामी नक्सली कमांडर दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश दा उर्फ अवधेश ने 27 जनवरी को पुलिस मुख्यालय में सरेंडर कर दिया है। हालांकि पुलिस द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी को दुर्योधन नक्सली संगठन से अलग हो गया था। उतरी छोटानागपुर जोनल कमेटी भाकपा माओवादी संगठन द्वारा पर्चा जारी कर आरोप लगाया कि दुर्योधन भाकपा माओवादी से गद्दारी कि और अपनी पत्नी ननकी कोड़ा उर्फ सुजाता को लेकर 15 जनवरी की रात आठ बजे फरार हो गया। दुर्योधन ने 52 लाख नकद, 77000 रुपये तक का एक टेबलेट, 83 हजार का एक मोबाइल फोन सहित अन्य डिजिटल उपकरण भी साथ ले जाने कि बात कही है। संगठन ने उसे रीजनल कमेटी की सदस्यता से सस्पेंड करते हुए गद्दार घोषित कर दिया है।
Naxalite surrendered with a reward of 15 lakhs
इसे भी पढ़े : देवघर: भीषण आग में दर्जनभर झोपड़ियां जलकर खाक,कई मवेशियों की मौत
YOUTUBE



