डुमरी में बरसे ओवैसी, केंद्र और झारखण्ड सरकार पर लगाया मुसलामानों पर अत्याचार का आरोप

0

Jharkhand के Dumri विधानसभा में AIMIM प्रत्याशी अब्दुल मुबीन रिज़वी के समर्थन में Barrister AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को डुमरी के केवी हाई स्कूल ग्राउंड में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया .डुमरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने आज केंद्र और राज्य दोनों ही सरकार पर जमकर निशाना साधा है .उनके द्वारा मुसलमानों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया है.रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा एक तरफ जंहा कोंग्रेस द्वारा मुहब्बत की दुकान खोलने की बात की जाती है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को चौकीदार बता रहे हैं . भला ये कैसा चौकीदार है जिसके रहते हुए भी चाइना ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया . चौकीदार सो रहा है. उन्होंने आगे कहा यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार में एक स्कूल में शिक्षिका के द्वारा 7 वर्ष के मासूम बच्चे की पिटाई करवाई गई वह भी बच्चे से और मारपीट सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि वह बच्चा होमवर्क करके नहीं गया था, इतना ही नहीं पुलिस – प्रशासन बच्चे के अभिभावक को माहौल खराब होने की दुहाई देने की बात कह कर मामले को रफा- दफा करने में जुटे हुए है.अगर मेरा मुस्लिमों के बच्चों की हत्या के विरोध में बोलना भाजपा और कोंग्रेस के नेता भड़काऊ भाषण लगता है तो मैं हमेशा भड़काऊ भाषण दूंगा.झारखण्ड सरकार पर भी आरोप लगाते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हेमंत सोरेन कहते हैं कि 60-40, लेकिन राज्य में 60 – 40 नाय चालतो, सीएम राज्य में मोबलीचिंग नहीं हो रही है, तो फिर रामगढ़ में, रांची में, गढ़वा में गिरिडीह में मुस्लिमों के बच्चों को मवेशी चोरी के नाम पर कौन पीट – पीट कर मारा है, उन्होंने कहा कि गिरिडीह के विधायक उन्हें भेड़िया कहते हैं, कहा कि यही भेड़िया उन्हें आने वाले चुनाव में औकात दिखाने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि भेड़िया शेर को भी खा जाता है.

मालूम हो कि यह उपचुनाव 5 सितंबर को होना है और वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी।अप्रैल में पूर्व शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक जगरनाथ महतो के निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था। झामुमो ने महतो की पत्नी बेबी देवी को इंडिया ब्लॉक का उम्मीदवार बनाया है, जबकि आजसू पार्टी ने यशोदा देवी को एनडीए का उम्मीदवार बनाया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और राजद के वरिष्ठ नेता झामुमो उम्मीदवार के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here