मंत्री इरफान अंसारी: विभाग की छवि खराब हो रही,या तो सबूत दें या माफी मांगे, प्रदीप यादव

0
irfan ansari

रांची के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के साथ-साथ कांग्रेस के दो नेताओं में भी टकराव दिखा।कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने हंसडीहा में सीसीएल के सीएसआर फंड से बने अस्पताल में चोरी का मामला उठाया।उन्होंने लगभग 25 करोड़ की चोरी होने की आशंका जताई।विभाग के जवाब पर नाराज होकर उन्होंने मामले पर संज्ञान लेने की मांग की।स्पीकर ने प्रदीप यादव की अपील स्वीकार कर इसे सदन के संज्ञान में लिया।स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 25 करोड़ की चोरी के आरोप को गलत बताया।उन्होंने कहा कि चोरी लगभग 1 करोड़ की है, 25 करोड़ नहीं।इरफान अंसारी ने प्रदीप यादव से आरोप प्रमाणित करने या माफी मांगने की मांग की।मंत्री ने कहा कि बिना पुष्टि के ऐसा बड़ा आरोप विभाग की छवि खराब करता है।उन्होंने बताया कि जांच में ऑक्सीजन मॉनिटर, एसी सहित कई उपकरणों की चोरी की पुष्टि हुई है और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here