रांची : नववर्ष के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने अपने बाबा दिशोम गुरुजी और माँ से आशीर्वाद लिया। सीएम ने कहा बाबा और माँ के संघर्ष मुझे राज्यवासियों के लिए दिन-रात मेहनत कर उन्हें हक-अधिकार दिलाने की प्रेरणा देते रहते हैं।राज्यवासियों के खुशहाल भविष्य के लिए युवा झारखण्ड की जड़ों को हमें साथ मिलकर सशक्त करना है। नववर्ष के अवसर पर सभी को पुनः अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।



