रांची :अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में आज 02 जनवरी को रांची पहुंचे।राँची हवाईअड्डे पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर का भव्य स्वागत किया।प्रदेश प्रभारी जनाब गुलाम अहमद मीर का अभिनंदन समारोह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में संगम गार्डेन मोरहाबादी में किया गया। इस दौरान स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहे.उनके अलावा इस स्वागत समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस के मंत्री, एमएलए, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष शामिल हुए . झारखण्ड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर का आज रांची पहुँचने पर टाना भगतों के पारंपरिक स्वागत के बाद भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई.प्रदेश मीडिया प्रभारी सिन्हा ने बताया कि 03 जनवरी को पूर्वा. 10:30-12:00 बजे तक कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात् पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी झारखंड प्रदेश के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक, लोकसभा प्रभारियों एवं संयोजकों के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करेंगे। तत्पश्चात् बोर्ड निगम के अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करेंगे तथा अग्रणी संगठन, विभाग के अध्यक्षों/चेयरमैन एवं संबंधित प्रभारियों के साथ कांग्रेस भवन, रांची में बैठक करने के उपरान्त कांग्रेसजनों से मिलेंगे।



