मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की तर्ज पर राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु उप समाहर्ता पहली बार भारत दर्शन पर जाने वाले हैं । भारत दर्शन पर जाकर वे अन्य राज्यों की प्रशासनिक और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।मुख्यमंत्री का मानना है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी भारत दर्शन कराया जाए जिससे वे अन्य प्रदेशों की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों को देख और समझ सकेंगे .मुख्यमंत्री के इसी दृष्टिकोण के मद्देनजर परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं को पहली बार भारत दर्शन कराया जाएगा.झारखंड लोक सेवा आयोग, जेपीएससी की 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से नियुक्त 43 परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं (डिप्टी कलेक्टर) का भारत दर्शन प्रशिक्षण कराया जाएगा जो की एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा. सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं के दूसरे चरण का प्रशिक्षण श्री कृष्णा कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आयोजित होगा. इससे पहले इन सभी उप समाहर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच में ही श्रावणी मेला को लेकर देवघर और दुमका में प्रतिनियुक्त किया गया था. वहीं, दूसरे चरण के प्रशिक्षण तथा भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने के उपरांत सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ता एक अक्टूबर – 2023 से जिला प्रशिक्षण हेतु अपने पदस्थापित जिला में योगदान सुनिश्चित करेंगे.
CM के निर्देश पर राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु उपसमाहर्ताओं का पहली बार होगा भारत दर्शन प्रशिक्षण

Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours