जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर शहर में सोमवार सुबह एक कार के बीच सड़क से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।कल जमशेदपुर सर्किट हाउस के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाबा कुटी,आदित्यपुर निवासी छह युवकों की मृत्यु हो गयी थी। आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उनके घर जाकर परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं सीएम ने शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट किया ”जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”गौरतलब है कि एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे बिस्टुपुर पुलिस थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस चौराहे के पास हुई।जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”पांच सीटों वाली कार में आठ लोग यात्रा कर रहे थे, जो पहले एक मध्य और फिर सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई।उनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जबकि बाकी दो का इलाज चल रहा है।”



