राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर नमन किया

0

On the death anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi, the Governor and the Chief Minister paid floral tributes to his statue

माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नमन किया।मौके पर प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों से बात-चीत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमसभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार, आदर्श तथा संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आज का दिन देश के लिए स्मरणीय दिन है। किसी भी हाल में उनके विचारों को समाप्त नही होने देना चाहिए।

इस अवसर पर बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन  ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जो पीर पराई जाने रे’ तथा रामधुन प्रस्तुत किये।मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री रमेश बैस एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने चरखा चलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। इस अवसर पर रांची मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्री सी०पी० सिंह, विधायक श्री समरी लाल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त श्री प्रवीण टोप्पो, उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, खादी बोर्ड के मैनेजर श्री विभूति राय, टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

On the death anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi, the Governor and the Chief Minister paid floral tributes to his statue

इसे भी पढ़े : गोली लगने पर ओडिशा के स्वास्थ मंत्री नाबा दास का निधन, झारखंड CM ने व्यक्त किया शोक

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here