भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा।आज बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया.प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा की राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं के संबंध में असंवैधानिक, घोर निंदनीय बयान दिया है।राहुल गांधी को सड़क और सदन में कोई अंतर पता नही है. राहुल गाँधी ने जिस तरह हिन्दू को हिंसक बताया हैं.देश के सभी हिदुओं का अपमान किया है. हिन्दू के धार्मिक नारा है धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो.तो हिन्दू कभी भी हिंसक नही हो सकता है. वही आगे उन्होंने कहा की कांग्रेस लाचार है अपनी आदतों से उन्हें कुछ भी नही कहा जा सकता है कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या की साजिश कर रहे है अपनी मर्यादाओं संसद में लाना इनके चाल चरित्र का हिस्सा है। राहुल खुद किस धर्म जाति का है कोई आता पता नही है.राहुल गांधी ने पहले भी अपनी ही सरकार के कैबिनेट के फैसले को चौराहे पर फाड़कर अपनी बुद्धि का परिचय दे दिया है।कांग्रेस के पी चिदंबरम ,सुशील कुमार शिंदे जैसे अन्य नेता भी हिंदू को आतंकवादी बता चुके हैं। राहुल गाँधी और उनके पार्टी को माफ़ी मांगना चहिये.




