ओडिशा के मुख्यमंत्री,बाबूलाल मरांडी,अर्जुन मुंडा ने चाईबासा में परिवर्तन महासभा को किया संबोधित

0
Chief Minister Mohan Charan Manjhi

आज चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित कोल्हान प्रमंडल के परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को लेकर आयोजित परिवर्तन सभा में आज ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने मुलाकात की। मरांडी ने कहा आज चाईबासा में परिवर्तन महासभा को संबोधित किया। कोल्हान समेत पूरे झारखंड में परिवर्तन की लहर है।जनता जनार्दन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है। अर्जुन मुंडा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कोल्हान की धरती वीरों की धरती है शहीद पोटो हो की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया। उसके बाद इसी धरती से झारखंड अलग राज्य आंदोलन की भी शुरुआत हुई, जिसे दबाने का प्रयास कांग्रेस ने किया।हमारे आदिवासी भाई बहनों पर गोलियां चलवाई।आज वही कांग्रेस और झामुमो सत्ता में बैठकर झारखंड को लूटने का काम कर रही है।आज उनके सांसद के यहां से 300 करोड़ रुपए और मंत्री के पी. ए. के घर से 35 करोड़ बरामद हो रहे हैं और ये हमारी बहनों को एक हजार देकर भटकाने का काम कर रहे हैं। ये सरकार कहती है कि हमें तंग किया जा रहा है लेकिन इन्हें जवाब देना चाहिए कि ये रुपया आखिर किसका है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here