सीएम हेमंत सोरेन: पता नहीं बोकारो जिला को कौन सा रोग लग गया है,लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते चले गए

0

बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोकारो के चंदनकियारी में आयोजित विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।1240.57 करोड़ से अधिक राशि की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुए। बोकारो के चास में 500 बेडेड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन ललपनिया में 50 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट का शिलान्यास हुआ। सीएम ने कहा प्लांट हरित ऊर्जा को बढ़ावा देगा। पता नहीं बोकारो जिला को कौन सा रोग लग गया है। यहां बड़ा उद्योग होने के बाद भी लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते चले गए। सीएम ने कहा राज्य में जहां भी आर्थिक गतिविधियां होती हैं। इसको लेकर बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित भी होते रहे हैं, उन्हें जो हक-अधिकार प्राप्त होना चाहिए, वह ना व्यक्तिगत रूप से ना ही सरकारी रूप से केंद्र के सहयोग से मिला। सीएम ने कहा गांव, किसानों की समृद्धि, गरीब- गुरबा आगे कैसे बढ़े इस पर कार्य कर रहे हैं। आज बड़े पैमाने पर गांव के लोग खुशियों से झूम रहे हैं। राज्य की आधी आबादी को हम लोगों ने महिला सम्मान योजना से जोड़ा जो इस देश में इतिहास बना है, इससे 50 लाख महिलाओं को जोड़ा गया। सीएम ने कहा पहले अगर कोई मजदूर दूसरे राज्य या विदेश में फंस गया तो उसे वापस लाने में बड़ी कठिनाई होती थी। लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है। अब दुनिया के किसी भी कोने में मजदूर रहे, आपकी सरकार उन्हें सुरक्षित लेकर आती है। सीएम ने कहा हम लोग निरंतर गरीब-गुरबा की सेवा, वृद्धों को पेंशन, महिलाओं को सम्मान राशि, नौजवानों को पढ़ने-लिखने में सहयोग, किसानों का ऋण माफी समेत अन्य कार्य हुआ। गरीबों का 200 यूनिट तक का बकाया बिजली बिल माफ कर दिया और 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here