31 जुलाई को रांची के सर्कुलर रोड के चर्चित न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को लैंड स्कैम मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। इससे पहले विष्णु अग्रवाल ने 26 जुलाई को पूजापाठ का हवाला देते हुए पूछताछ के लिए ईडी के हिनू क्षेत्रीय कार्यालय जाने से इंकार कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक विष्णु अग्रवाल रांची में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के जमीन का मालिक हैं।साथ ही कई मंत्री और विधायकों से विष्णु अग्रवाल के अच्छे संबंध हैं। विष्णु अग्रवाल के संपर्क में हैं कई आईएएस-आईपीएस अधिकारी भी हैं।आपको बता दें की 26 जुलाई से भी पहले कारोबारी विष्णु अग्रवाल को 17 जुलाई को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए ईडी से तीन सप्ताह का वक्त मांगा था पर जांच एजेंसी ने उन्हें ज्यादा वक्त नहीं दिया था।



