झारखंड के 6 मजदूर ओमान में फंसे, केंद्र व राज्य सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

0

झारखण्ड : मोबाइल टाॅवर खड़े करनेवाली कंपनी में काम करने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट गये झारखण्ड के कुछ मजदुर कंपनी की मनमानी की वजह से आज खाने-पीने के लिए सभी मजदूर दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। कंपनी ने मजदूरो का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया हैं।सोशल मीडिया के माध्यम से मजदूरों ने केंद्र और राज्य सरकारों से विडियो वायरल कर वतन वापसी की गुहार लगाई है। मजदूरों की तरफ से आवाज उठाने वाले सिकंदर अली ने केंद्र व राज्य सरकार से फंसे मजदूरो को मदद करने की अपील की है। इनमें हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरकी के संजय महतो,उच्चाघाना के महादेव महतो,अम्बाडीह के दिनेश महतो, अर्जुन महतो, गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुरी के किशोर महतो और बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया के युगल महतो शामिल हैं।ये मजदूर 22 दिसंबर 2022 को कंपनी में काम करने के लिए मस्कट गए थे, जहां इन लोगों को पिछले 5 महीने से वेतन नहीं दिया गया है और सभी मजदूर दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here