हज़ारीबाग में दलित महिला की हत्या, बीजेपी ने झारखंड सरकार पर कसा तंज

0

हज़ारीबाग: वार्ड संख्या-24 स्थित कुद गांव की 45 वर्षीय दलित महिला मुनिया देवी की निर्मम हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.मुनिया देवी के पति राजू राम मानसिक रूप से कमजोर हैं. शनिवार सुबह महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक महिला के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के दो विवाहित पुत्र और एक अविवाहित पुत्री है। उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.परिजनों के मुताबिक बीती रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए और जब सुबह उठे तो घर के सामने खुले छप्पर में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला.परिजनों के अनुरोध पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया.टीम में डॉ. अजय भेंगरा, डॉ. अमरेंद्र सिन्हा व डॉ. चंचला गुप्ता थीं।डॉक्टरों की टीम के साथ कटकमदाग बीडीओ शालिनी खलखो भी मौजूद थीं.पोस्टमार्टम के बाद विधायक मनीष जयसवाल की मदद से शव को एंबुलेंस के माध्यम से घाट पर भेजा गया.पीड़ित के परिजनों के अनुरोध पर जयसवाल की ओर से उनके प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़ और रंजन चौधरी ने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया.जयसवाल ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और इस तरह की घटना को समाज के लिए कलंक बताया.पीड़ित परिवार को सहयोग करने अस्पताल पहुंचे विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़ ने वर्तमान झारखंड सरकार और जिला प्रशासन पर कटाक्ष किया.उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल हो गयी है.उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग़ में चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं.उन्होंने प्रशासन से इस मामले के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की.पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला की हत्या की गई है लेकिन वे यह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करेंगे कि उसके साथ बलात्कार हुआ था या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here