रांची: भारतीय सब जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमों का राष्ट्रीय शिविर 21 अगस्त से राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होने जा रहा है.हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कैंप के लिए पहली बार झारखंड के नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ है.इसमें पुरुष वर्ग में तीन और महिला वर्ग में छह खिलाड़ी शामिल हैं।इस राष्ट्रीय शिविर में चयनित होने वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।हॉकी झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है.पुरुष वर्ग के चयनित खिलाड़ी रोहित तिर्की, रोहित प्रधान और घूरन लोहरा हैं।महिला वर्ग के चयनित खिलाड़ियों में स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी, पार्वती टोपनो, रोशनी आइंद, रजनी केरकेट्टा और पुष्पा टोपनो हैं।हॉकी इंडिया के महासचिव का पद संभालने के बाद भोला नाथ सिंह ने हॉकी के विकास के लिए कई नए कार्यक्रम शुरू किए हैं.इसी कड़ी में हॉकी इंडिया के इतिहास में पहली बार सब-जूनियर स्तर की महिला और पुरुष हॉकी टीमों के लिए राष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है.पहले केवल सब-जूनियर स्तर के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जाती थी। सब-जूनियर स्तर के लिए राष्ट्रीय शिविर आयोजित नहीं किए जाते थे, न ही टीम अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेती थी और केवल जूनियर और सीनियर टीमों के लिए राष्ट्रीय शिविर होता था और शिविर में चुने गए खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते थे।



