रांची : आज कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता पर मुहर लगाते हुए अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी। अब तक प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी ही DA मिल रहा था लेकिन आज झारखण्ड मंत्रालय में कैबिनेट में इस स्वीकृति के बाद अब झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा .इस तरह से हेमंत सरकार ने दीपावली से पहले ही राज्यकर्मियों को बड़ा तौहफा दे दिया है.



