15 नवंबर को PM के खूंटी आगमन को लेकर अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया

0

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के पावन भूमि खूंटी आ रहे हैं।आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में कार्यक्रम स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम का जायजा लिया और परिसदन में जिला प्रशासन के साथ तैयारियों के संबंध में बैठक की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर रांची एयरपोर्ट से सीधे बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु (खूंटी) जायेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक घर जाएंगे. वहां उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे. पीएम के शेड्यूल के मुताबिक, वह सुबह 10 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से हेलीकॉप्टर से सुबह 10.30 बजे उलिहातू पहुंचेंगे. इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे. फिर पीएम मोदी खूंटी के लिए रवाना होंगे. दिन के 11 बजे से वहां आयोजित बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान पीएम आईसीसी वैन को विकास भारत के दौरे के लिए रवाना करेंगे. फिर हम पीवीटीजी मिशन और पोर्टल लॉन्च करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया जायेगा. कार्यक्रम को जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा भी संबोधित करेंगे. फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी संबोधित करेंगे. दोपहर 12 बजे पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे. वह दोपहर 12.30 बजे खूंटी से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here