झारखण्ड : हजारीबाग और रामगढ़ जिले के बॉर्डर कुजू में आलोक गिरोह का सरगना राहुल तुरी उर्फ़ आलोक को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। बुधवार को रामगढ़ में CCL कर्मी, विस्थापित और JMM नेता संतोष सिंह की गोली मारकर ह”त्या कर दी थी। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार जान बचाने के लिए चरही थाना प्रभारी गौतम और सब इंस्पेक्टर मुकेश ने दूसरी ओर से फायरिंग की जिसमें राहुल तुरी को गोली लगी और उसका साथी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर रामगढ़ और हजारीबाग दोनों के एसपी पहुंचे , भारी संख्या में पुलिस बल तैनाती रही। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।




