बिहार: नीतीश कुमार को एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (JDU) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।दिल्ली स्थित JDU के केंद्रीय कार्यालय में इस फैसले का ऐलान किया गया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीत के बाद माना जा रहा है कि वे जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके दिल्ली जाने की अटकलों के बीच बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जा सकती है।इसी बीच, उनके बेटे निशांत कुमार को JDU की सदस्यता दिलाए जाने के बाद यह चर्चा भी जोर पकड़ रही थी कि उन्हें पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि, राजनीतिक अनुभव की कमी को देखते हुए पार्टी के भीतर इस प्रस्ताव पर व्यापक सहमति नहीं बन पाई।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना JDU के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आने वाले चुनावों की रणनीति तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।




