नितिन नवीन: कुछ लोग विदेश में बैठकर सोच लेते हम भारत के युवाओं को दिशा देंगे

0
Nitin Navin

रांची, झारखंड:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में राज्य भाजपा कार्यालय में भाजपा सांसदों और विधायकों की बैठक हुई।भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पार्टी की बैठक पर कहा, “किसी भी राज्य में 17-18 करोड़ कार्यकर्ता भाजपा के हैं। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है, इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जहाँ भी जाएंगे स्वाभाविक है सबका उत्साहवर्धन होगा… झारखंड का दर्द यह है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाया, साल 2000 से लेकर आज तक हम लोग यहां अपने दम पर सरकार नहीं बना पाए इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन यह है कि भाजपा को अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए और अपने दम पर गंगोत्री से गंगासागर तक जो भगवा फहरा रहा है उसमें इसे भी शामिल करना है।”

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा की बैठक पर कहा, “वर्तमान संगठन की स्थिति पर ज़ोर दिया जाए, यही चर्चा हुई। हम मजबूती के साथ इस विफल, तानाशाही सरकार के विरोध में संगठन को मजबूत करेंगे।”झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आने से झारखंड के कार्यकर्ताओं में उत्साह, उमंग का संचार हुआ। झारखंड हमने बनाया है, झारखंड हम ही संवारेंगे।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज कहा, कुछ लोग विदेश में बैठकर ये सोच लेते हैं कि हम भारत के युवाओं को दिशा दे देंगे।भारत का युवा किसान के साथ चौपाल में रहता है, कोचिंग इंस्टीट्यूट में रहता है, कॉलेज कैंपस में रहता है।लेकिन भारत का युवा दिल्ली में बैठे कुछ लोगों की मुठ्ठी की कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला।आज देश के लोगों को एक बहुत बड़ा मैसेज मिला है कि डिजिटल का उपयोग सकारात्मक रूप से हो सकता है, डिजिटल का उपयोग देश और युवाओं के निर्माण के लिए हो सकता है।लेकिन डिजिटल का उपयोग देश की युवा क्रांति को negative दिशा में ले जाने के लिए नहीं हो सकता।जो लोग इस देश के युवाओं को negative politics के लिए ले जाना चाहते हैं, मैं उनको चेतावनी देता हूं कि भारत का युवा positive politices करेगा।हम लोकतंत्र के आधार पर निश्चित रूप से विरोध करेंगे, लेकिन लोकतंत्र के मापदंड को खत्म नहीं होने देंगे।आज का युवा देश के निर्माण के लिए काम करना चाहता है, अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम करना चाहता है।लेकिन कुछ लोगों ने इस देश के युवाओं को anti establishment नाम दे दिया है।मैं मानता हूं कि देश का युवा innovation और creation के लिए जाना जाए।भारत का युवा अनुशासन के साथ देश के निर्माण के लिए काम करेगा।

इसके अलावा नितिन नवीन ने कहा है कि, मैं आज आप सबके बीच कहना चाहता हूं कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों का झारखंड हमें बनाना है।हम हमेशा कहते हैं कि जिस झारखंड को हमने बनाया है, उसको हम ही संवारेंगे।हम ही उसको, उसकी विरासत और संस्कृति के साथ विकास के नए पायदान पर ले जाने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here