अपनी गिरफ्तारी देने थाने पहुँचे निशिकांत दुबे,पुलिस ने कर दिया इनकार

0
nishikant dubey

देवघर : निशिकांत दुबे आज अपनी गिरफ्तारी देने थाने पहुँचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से ही मना कर दिया। मंदिर परिसर में जबरन प्रवेश को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसे उन्होंने पूरी तरह निराधार बताया है।

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर कहा ”देवघर एयरपोर्ट से सीधे बाबा मंदिर थाना गिरफ़्तारी देने पहुँचा। पुलिस ने गिरफ़्तारी करने से इनकार कर दिया । मैं मंदिर का ट्रस्टी,तीर्थ पुरोहित,देवघर में पैदा हुआ यहाँ का बेटा । केस करने वाले किस आधार पर गर्भ गृह के अंदर थे, यह जॉंच का विषय है । 51 केस और कितना, संविधान के धारा 105 के अंतर्गत विशेषाधिकार का केस हमने झारखंड के मुख्य सचिव,पुलिस महानिदेशक,देवघर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक पर किया है.”

भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर मामले पर प्रतिक्रिया दी ”निशिकांत दुबे जी आज अपनी गिरफ्तारी देने थाने पहुँचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से ही मना कर दिया। उनके ख़िलाफ़ तो मंदिर में पूजा करने पर भी केस दर्ज किया गया सोचिए, आस्था के अधिकार पर भी राजनीति हो रही है।यह साफ़ दिखाता है कि मामला पूरी तरह राजनीतिक था और केवल उन्हें और सांसद मनोज तिवारी जी को परेशान करने के लिए ही किया गया।दरअसल, इस राज्य सरकार का यही पैटर्न है… भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और यहॉं तक के परिवार वालों को भी डराने, दबाने और बदनाम करने के लिए लगातार नए केस गढ़ना और पुलिसिया कार्रवाई करना, लेकिन सच को दबाना नामुमकिन है।भाजपा के लोग सराकर प्रायोजित ऐसे दमनात्मक कारवाईयों से डरने वाले नहीं है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here