पश्चिम बंगाल में ईडी टीम पर हुए हमले पर निशिकांत दुबे “इस कहते हैं ‘चोरी और सीनाजोरी”

0

पश्चिम बंगाल में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर एक बड़ी भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद बंगाल पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं.पश्चिम बंगाल में ईडी टीम पर हुए हमले पर देवघर में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “इस कहते हैं ‘चोरी और सीनाजोरी’। सभी जगहों पर पैसे मिल रहे हैं। घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। गरीबों का चावल भी बेचा जा रहा है। तमिलनाडू में तो ED के अधिकारियों पर ही घोटाले के चार्ज लगा दिए गए हैं। सभी भ्रष्टाचारी परेशान हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ना खाऊंगा ना खाने दूंगा का नारा सफल हो रहा है। ये केवल महीने 2 महीने की बात है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तब ये सारे चोर घर के अंदर चले जाएंगे।”गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी.वी. आनंद बोस ने ED अधिकारियों से मुलाकात की, जिन पर उनकी ड्यूटी के दौरान हमला किया गया था। अधिकारियों को गंभीर चोटों के कारण कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।राशन घोटाला मामले में छापेमारी के दौरान उत्तर 24 परगना में ED टीम पर कथित हमले पर SP बशीरहाट डॉ. जॉबी थॉमस ने बताया, “आज सुबह करीब 8:20 बजे हमे सूचना मिली की कुछ जगहों कर ED के अधिकारी रेड के लिए जा रहे हैं। हमने तुरंत पुलिस भेज दी थी, जब तक हम वहां पहुंचे तब बहुत से लोग पहले से इक्कठा थे। हमने वहां से सभी अधिकारियों को बचाया और भीड़ को तितर-बितर किया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here