गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आज एक्स पर ट्वीट किया भागम भाग साल 2024 झारखंड में रिलीज हुई ऐसी कॉमेडी फिल्म है जिसे देखने के बाद जनता लोटपोट हो गया है।इसका निर्देशन हेमंत जी और निर्माण राहुल गांधी जी ने किया है.इससे पहले गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने बयान में कहा था कि हेमंत सोरेन की जगह चंपाई सोरेन के आने से भी कोई बदलाव नहीं दिखेगा, क्योंकि सिस्टम वही है क्योंकि चंपाई सरकार को हेमंत सोरेन ही चला रहे हैं। सोरेन परिवार ने मधु कोड़ा पर विश्वास नहीं किया था, जबकि वह गुरुजी के ही मार्गदर्शन में सरकार चला रहे थे।उन्होंने कुछ दिनों बाद सोरेन परिवार के फिर से मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई है.



