कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की अटकलों पर सीएम चम्पई सोरेन ”हमारा बहुत मजबूत गठबंधन है”

0

दिल्ली: आज कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से उनके निवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन, झारखंड के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर  और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुलाकात की।झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा, “हमने मल्लिकार्जुन खरगे के साथ शिष्टाचार भेंट की…कांग्रेस विधायकों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “वो सब बात हमारे साथ नहीं हुई है…वो उनके दल की बात है और वो बात कर लेंगे..”इससे पहले कांग्रेस विधायकों की नाराजगी की अटकलों पर उन्होंने कहा ”यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है इसमें हमारा कुछ कहना नहीं है… संकट की बात कोई नहीं है… हमारा बहुत मजबूत गठबंधन है…”

झारखंड कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, “उनके पास अपने निर्वाचन क्षेत्रों और पार्टी से संबंधित कुछ मुद्दे हैं, वे सरकार से नाराज नहीं हैं। वे पार्टी नेता से मिलेंगे।” और उनके मुद्दों को हल करने का प्रयास किया जाएगा…”झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने यह कहा”(झारखंड में) सरकार बदल गई। हर कोई जानता है कि ऐसा क्यों हुआ। कैबिनेट विस्तार के बाद, सीएम कांग्रेस अध्यक्ष से मिलना चाहते थे। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।”वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी झारखंड कांग्रेस के विधायकों में कही कोई नाराजगी होने से इंकार किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here