5 दिवसीय दौरे पर 21 फरवरी को रांची झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के.राजू

0
k. raju

रांचीः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू अपने 5 दिवसीय दौरे पर 21 फरवरी को रांची आने वाले है l रांची पहुंचने के बाद 21 फरवरी को शाम 02:00 बजे से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश प्रभारी बैठक में शामिल होंगे।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि 23 फरवरी 2025 की सुबह 10:30 बजे से सर्किट हाउस में बोर्ड, निगम, आयोग के अध्यक्ष/चेयरमैन, उपाध्यक्ष, सदस्यों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक करेंगे। 23 फरवरी को अपराह्न 02:00 बजे से कांग्रेस अग्रणी मोर्चा-संगठन एवं उसके अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।24 फरवरी को उत्तरी छोटानागपुर के जिले हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, और रामगढ़ में जिलाध्यक्ष, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 25 फरवरी को रांची जिला के लापुंग में खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, रांची नगर, रांची ग्रामीण के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक होगी. 25 फरवरी की शाम नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here