रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) माओवादियों ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने की घोषणा की है. झारखंड में अपनी खोई ताकत वापस पाने के लिए नक्सली शहीद सप्ताह के दौरान हिंसक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं.नक्सली संगठन के संस्थापक चारू मजूमदार और कन्हैया चटर्जी की याद में शहीद स्मृति सप्ताह मनाया गया है. इसके साथ ही साल भर में पुलिस की गोलियों से मारे गए नक्सलियों को भी शहीद कहा जाता है और उनकी याद में अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी जाती है.पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपने साथियों की याद में सीपीआई माओवादी हर साल शहीद सप्ताह मनाते हैं.



