Naxalite Kuldeep Ganjhu on remand for three days, NIA is interrogating
एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सली कुलदीप गंझू को तीन दिनों की रिमांड पर लेकर NIA पूछताछ कर रही है।रांची की एनआईए ब्रांच द्वारा ये पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक NIA पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में पिछले वर्ष पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमले की जांच कर रही है। कुलदीप पिछले वर्ष चार जनवरी को पूर्व विधायक पर हुए हमले के मामले में शामिल था।मिसिर बेसरा के मारक दस्ते में एरिया कमांडर रह चुके कुलदीप गंझू के तीन दिनों की रिमांड 17-19 जनवरी तक है। मालूम हो कि 22 दिसंबर, 2022 को झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष चाईबासा में कुलदीप ने सरेंडर कर दिया था। झारखंड-ओडिशा के सारंडा क्षेत्र में सक्रिय रहे और कई नक्सली घटनाओं का हिस्सा रह चुके कुलदीप गंझू को कोल्हान-पोड़ाहाट के जंगलों की पूरी जानकारी है।
Naxalite Kuldeep Ganjhu on remand for three days, NIA is interrogating
इसे भी पढ़े : तीन दिनों की रिमांड पर नक्सली कुलदीप गंझू, NIA कर रही पूछताछ



