झारखंड:मध्य प्रदेश के गुना स्थित उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता (SGFI) के अंडर-14 बालक वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। 26 से 31 दिसंबर 2025 तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 34 राज्यों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। झारखंड की ओर से अंडर-36 किलोग्राम वर्ग में आकाश रजक और अंडर-42 किलोग्राम वर्ग में राहुल कर्मकार ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।




