रांची: सेवानिवृत्त शिक्षकों उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सम्मानित किया

0

रांची :समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में विशेष पेंशन दरबार सह सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कुल 14 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें 12 सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित एक आदेशपाल एवं एक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को स्मृति चिह्न, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माणकर्ता होते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही भावी पीढ़ियाँ सशक्त बनती हैं। शिक्षकों को समाज का निर्माणकर्ता बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। आयोजन के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here