National School Band Competition 2024-25 : दिल्ली में झारखंड की बेटियों ने दिखाई प्रतिभा , रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

0
National School Band Competition

रांची: दिल्ली में झारखंड की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।झारखंड की पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंघभूम की छात्राओं के पाइप बैंड दल ने नयी दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता के पाइप बैंड वर्ग में नेशनल चैंपियन का पुरस्कार जीत लिया है। झारखंड की बेटियों को नयी दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने पुरस्कृत किया। झारखंड की बालिका पाइप बैंड टीम को कल नयी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के रोस्ट्रम में भी प्रदर्शन करने का गौरवशाली अवसर मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here