रांची : नामकुम के हाहाप जंगल के समीप पैरा बम मिलने से इलाके में हडकंप मच गया.मामले पर नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद बताते हैं कि हाहाप जंगल मे एक घर निर्माण के दौरान मिट्टी खुदाई के वक्त जमीन के अंदर से एक पैरा बम बरामद किया गया। सूचना मिलने पर नामकुम पुलिस द्वारा झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेज कर बम को निष्क्रिय किया गया।बता दें कि जवान मुठभेड़ के दौरान इस बम को आसमान में छोड़ते हैं जिससे कुछ मीटर की दूरी जाकर बम फट जाने से निकलने वाली रोशनी काफी तेज और बहुत दूर तक फैलती है। जिससे छिपे हुए दुश्मनों को आसानी से देखा जा सकता है।यानि की पैरा बम का इस्तेमाल रोशनी के लिए किया जाता है।


