16 घंटे काम करवाया जाता था काम, किया विरोध तो रूस में कंपनी के मालिक ने काट दिया भारत के अली हुसैन का गला

0
ali hussain

Uttar Pradesh: गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के चडौवा गांव के निवासी मोहम्‍मद अली हुसैन की रूस में कंपनी के मालिक द्वारा ह*त्या कर दी गयी जहाँ वो काम कर रहा था.बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय अली की ह*त्या ओवरटाइम का विरोध करने पर की गयी.काम का विरोध करने पर उसे भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था इसके अलावा मारपीट भी की जाती थी. जानकारी के मुताबिक दो जून जब अली ने 9 घंटे काम के बाद ओवर टाइम करने से मना कर दिया तो कंपनी के मालिक ने धारदार हथियार से अली का गला काटकर ह*त्‍या कर दी. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. विदेश राज्‍य मंत्री से शव भारत लाने की गुहार लगाई गयी. जिसके बाद अली का शव शुक्रवार को रूस से गोंडा पहुँचने पर शव को शुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. पिछले साल 6 दिसंबर को कामकाज के लिए रूस गया था. गांव के ही रवीउल्‍ला ने डेढ लाख रुपये लेकर वीजा दिलाया था. जिस काम के लिए वहां पर भेजा गया था वह काम वहां उसको नहीं दिया गया था. उसको दूसरा काम दिया गया था जिसमें 9 घंटे के बदले उससे 16 घंटे काम करवाया जा रहा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here