रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा ली गई झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के अभ्यर्थियों ने आज आवासीय कार्यालय में मुलाकात किया व परिणाम शीघ्र घोषित कराने हेतु अनुरोध किया।मौके पर बडकागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के सेक्रेटरी सुधीर प्रसाद गुप्ता से बात की एवं अभ्यर्थियों की मांगों से अवगत कराया जिस पर JSSC के सेक्रेटरी ने बताया कि जून माह के अंत में परीक्षा परिणाम घोषित हो जाएगी एवं जुलाई में सभी सफल अभ्यर्थियों का नियुक्ति प्रदान की जाएगी।




