मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी से जेल में कई घंटो तक चोरी-छिपे मिलती थी पत्नी,गिरफ्तार

0

लखनऊ: जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी को शनिवार को चित्रकूट जेल के अंदर दो मोबाइल और नकदी सहित अन्य आपत्तिजनक सामान ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने निखत बानो को उसके पति अब्बास अंसारी की बैरक में बे रोक-टोक जाने देने के आरोप में चित्रकूट के जेल अधीक्षक अशोक सागर और अन्य जेल अधिकारियों को भी हिरासत में लिया।शुक्रवार को सिविल में डीएम और एसपी चित्रकूट की छापेमारी के दौरान उसे आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़ा गया.प्रयागराज जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, भानु भास्कर ने कहा, “पिछले कुछ दिनों से हमें अब्बास की पत्नी के चित्रकूट जेल के अंदर जाने और उनसे घंटों और बिना किसी रोक-टोक के मिलने की सूचना मिल रही थी।”मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी से जेल में पत्नी चोरी-छिपे मिलने जाती थी और 3-4 घंटे वहीं रहती थी। पुलिस को जानकारी मिली की अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी उनसे जेल में रोज 3-4 घंटे चोरी-छिपे मिल रही है। DM और SP अचानक जेल पहुंचे, वहां अब्बास अपने बैरक में नहीं मिला, खोजबीन की तो वह बगल के कमरे में पत्नी के साथ मिला। इस लापरवाही पर जेलर समेत 7 पर मुकदमा दर्ज़ किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here