MP: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 50 से ज्यादा घायल,छह की मौत

0

MP: मध्य प्रदेश के हरदा शहर में स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई.ताजा जानकारी के मुताबिक, आग फैक्ट्री के आसपास के 50 से ज्यादा घरों तक फैल गई है।हरदा के कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कहा, “आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। बचाव अभियान जारी है, 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 59 अन्य घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायल मरीजों को भोपाल और इंदौर स्थानांतरित किया जा रहा है।”

एमपी के सीएम मोहन यादव ने बताया कि घटना के दौरान छह लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है.उन्होंने यह भी घोषणा की कि मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे और घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।धमाके की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और प्रशासनिक अमला स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचा.इंदौर, भोपाल और आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ भेजी गई हैं।नर्मदापुरम से छह फायर ब्रिगेड और चार एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों को भी हरदा फटका फैक्ट्री भेजा गया है।विस्फोट के बाद दूर से धुएं का विशाल गुबार देखा जा सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here