झारखण्ड: एक अगस्त 2025 से शुरू झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सात अगस्त तक यानि 7 दिन के लिए चलेगा. 5 अगस्त, मंगलवार को प्रश्नकाल के बाद प्रथम अनुपूरक बजट के विवरणी पर सामान्य वाद-विवाद के बाद मतदान होगा.फिर मतदान के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट पारित किया जाएगा. इससे पहले 4 अगस्त, सोमवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही के साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.शनिवार और रविवार की वजह से दो और तीन अगस्त को अवकाश रहेगा.



