मनी लाउंड्रिंग के आरोपी और जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार (26जुलाई) को ED ने गिरफ्तार किया गया था.उसके बाद आज 27 जुलाई को PMLA कोर्ट में पेश किया गया .उसके बाद PMLA कोट ने कमलेश कुमार को रिमांड में लेकर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार जेल भेज दिया.कमलेश की रिमांड पर कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगी. जैसा की पता है 21 जून को कमलेश कुमार के फ्लैट पर ED ने छापा मारा था और ED ने वहा से एक करोड़ कैश और 100 गोलियां राइफल की बरामद की थीं. इसके बाद ED ने लगातार 5 समन कमलेश सिंह को भेजा था पर ED कार्यालय नही पहुंचे थे.और छठा समन जारी होने के बाद 26 जुलाई को कमलेश सिंह ED कार्यालय पहुंचे थे और लम्बी पूछताछ के बाद ED ने गिरफ्तार किया था.




